चौपारण : भाजपा प्रखण्ड कार्यालय में पार्टी द्वारा प्रस्तावित परिवर्तन यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई। अगुवाई मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा व संचालन राजेन्द्र चनद्रवंशी ने किया। बैठक में मुख्यरूप से पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। बैठक में पूर्वी व पश्चमी मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अपने सम्बोधन में पूर्व विधायक ने आगमी भाजपा परिवर्तन यात्रा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा बरही विधानसभा की दशा और दिशा को 'तय करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे 21 सितंबर से शुरू होने वाली इस यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाए। कार्यकर्ता चुनावी रणक्षेत्र में उतरने को तैयार हो जाये। बैठक में विस्तारक भरत दीक्षित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सुनील साव, भाजपा नेता अर्जुन साव, रामस्वरूप पासवान, राजदेव यादव, सुनील सिंह, कैलाश पांडेय, बिरेन्द्र रजक, सीताराम साव, राकेश रंजन, कैलाश पांडेय, अरुण पांडेय, सुनील शेखर, बलराम दाँगी, आशीष सिंह, जन्मजेय सिंह, अरविंद सिंह, पप्पू रजक, अजित सिंह, रंजन सिंह, मंटु सिंह, कृष्णा रविदास, राजेश गुप्ता, राजेश राणा, पहलवान उर्फ भुनेश्वर यादव, विजय साव, गुलाब रजक, मनोज साव, गिरजा साव, विजय यादव, मनीष सिंह, सूचित सिंह, रेवाशंकर साव, सुरेश दाँगी, सहदेव प्रसाद यादव, अशोक ठाकुर, महेंद्र सोनी, मंटु सिंह, मुन्ना केशरी, प्रमोद सिंह, रामाधीन पांडेय, मंटु यादव, देवधारी यादव, लखन प्रसाद, संजय यादव, अर्जुन राणा, अशोक यादव, बिनोद यादव सहित अन्य उपस्तिघ थे।
ब्रेकिंग न्यूज़