चौपारण :पिपरा गाँव के विस्थापितों को लेकर बसाए गए शांति नगर पिपरा का सांसद मनीष जायसवाल और पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने सन्युक्त रूप से उदघाटन किया। इससे पहले अतिथियो का सैकड़ो ग्रामीणों ने स्वागत किया। मालूम हो कि सड़क चौड़ीकरण के कारण पिपरा के दर्जनों लोगों का घर टूट गया। सांसद ने कहा कि जिस प्रकार टोला का नाम शांति नगर रखा गया है उसी प्रकार आपलोग शान्ती के साथ रहे। इस दौरान गांव की महिलाओं ने सांसद से एक मांग पत्र सौंपा। सांसद ने ग्रामीणों की माँग को जल्द धरातल पर उतारने की बात कही। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि परमेश्वर साव, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, भाजपा युवा नेता विकास यादव, गोपाल विश्वकर्मा, पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह,प्रेम यादव, जन्मजेय सिंह, सियाराम सिंह, सहित अन्य।
ब्रेकिंग न्यूज़