पूजा-अर्चना कर धन-धान्य के साथ पुनः आने की कामना के साथ मां दुर्गे की प्रतिमा का विसर्जन
चौपारण मे सिंदूर खेला कर माता को दी गई विदाई
सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, एसडीओ, एसडीपीओ सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे पूजा पंडाल
फोटो : मां दुर्गे का प्रतिमा विसर्जन को ले जाते श्रद्धालु
फोटो : सिंदूर खेला करते सुहागिन महिलाओ
चौपारण -प्रखंड के भिन्न-भिन्न 9 स्थानों में मां दुर्गे की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने दस दिनों तक भक्तिभाव व आस्था से मां की आराधना किया।विसर्जन से पूर्व महिलाओं द्वारा सिंदूर खेला की रस्म अदा की गई. महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला और अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए माता को विदा किया. हालांकि यह क्षण थोड़ी देर के लिए भावुक था, सिंदूर खेला मे चांदनी सिन्हा, नंदनी केशरी, शौभा देवी, रिया केशरी, सुमन सिन्हा, श्वेता सिन्हा, आरती केशरी, रागनी केशरी, सहित कई महिलाओ मौके पर रही.सिंदूर खेला के बाद शोभायात्रा निकाली गई.पूजा पंडाल और सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थलों पर प्रशासन की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहने से शांति-सौहार्द पूर्वक पूजा संपन्न हो गया। प्रखंड के हथिन्दर, दैहर, चौपारण, मानगढ़, बहेरा, पांड़ेयबारा, सिंघरावां, रामपुर और बसरिया में दुर्गा मां के भक्ति ने मां दुर्गे की प्रतिमा स्थापित कर भक्ति-भाव से आराधना किया। आरती व मंगल कामना कर मन-मंदिर में बसाते हुए अगले वर्ष धन-धान्य के साथ पुनः आने की कामना कर मां दुर्गे की प्रतिमा को तालाब में विसर्जित किया गया। दुर्गा पूजा संपन्न करवाने में सांसद मनीष जसवाल,विधायक उमाशंकर अकेला, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, जिप सदस्य रवि शंकर यादव, राकेश रंजन, आरती कौशल, जिला महामंत्री सुनील साहू,एसडीओ जोहन टुडू , एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, सर्किल इंस्पेक्टर विमल कुमार,थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने पूजा पंडालो का निरीक्षण तथा शांति, सुरक्षा व्यवस्था की जायजा ले पूजा संपन्न करवाया। पूजा को संपन्न करवाने में चौपारण दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष सह चौपारण प्रेस क्लब संरक्षक अभिमन्यु प्रसाद भगत, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता एवं पंडाल समिति अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुधीर केशरी,टुनु बरनवाल, मनोज सिंह,उमेश सिंह,रितेश सिन्हा, रौशन केशरी, मनीष साव सहित अन्य रहे शामिल।
डांडिया नृत्य भारतीय संस्कृति का अंग : मनोज यादव
बसरिया में डांडिया नृत्य का आयोजन, पूर्व विधायक हुए शामिल
बसरिया में नवरात्रि के अवसर पर डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। महिलाओ के साथ बच्चे भी खूब झूमे। पूर्व विधायक ने पूजा पंडाल के समीप नृत्य का शुभारंभ किया। कहा नवरात्र देवी की उपासना का पर्व है। हमारे देश मे नारियों की पूजा होती है। नवरात्र में डांडिया का अपना महत्व है। डांडिया नृत्य भारतीय संस्कृति का अंग है। सप्तमी से नवमी तक बसरिया में प्रतिदिन नृत्य का आयोजन हुआ। मंच संचालन शिक्षक प्रेम कुमार ने किया। मौके पर जीप सदस्या आरती कौशल, पूर्व मुखिया नरेश पासवान, पड़रिया मुखिया पप्पू रजक, भाजपा नेता पिंटू सोनी, शिक्षक भुनेश्वर साव, रामधनी डाँगी, विजय साव सहित अन्य।।