Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking Posts

भाजपा ने झारखंड के लिए जारी किया पंच प्रण, महिलाओं को 2100 रुपये, सस्ते सिलेंडर; युवाओं को रोजगार और आवास का वादा





भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों से पहले अपने पंच प्रण की घोषणा की है।पंच प्रण के पहले प्रण में कहा गया कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को प्रतीमाह 2100 रुपए दिए जाएंगे। हर महीने की 11 तारीख को यह राशि उनके बैंक अकाउंट में चली जाएगी। आज इसी कड़ी में प्रखंड कटकमसांडी के भाजपा के दोनो मंडलों में गोगो दीदी योजना के तहत आज फॉर्म का वितरण कर दिया गया। इस पंच प्रण योजना के तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में इसकी घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने दूसरे प्रण में सभी परिवारों को 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर देने का संकल्प व्यक्त किया।

साल में 10 सिलेंडर 500 रुपए में दिए जाएंगे जबकि दो पर्व के अवसर पर दो सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंग। तीसरे प्रण के तौर पर बाबूलाल मरांडी ने युवाओं के लिए पांच साल में 28 लाख 87 हजार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की बात कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के पांच साल के भीतर 1.50 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए 1 नवंबर 2025 की समय सीमा तय की गई है। मौके पर जिला मंत्री रीतलाल यादव,पूर्व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा,पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, गादोखर मुखिया नारायण साव,मुखिया प्रतिनिधि अशोक राणा,मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मेहता,मुखिया हलधर यादव,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद यादव,नरेश पासवान,पूर्व मुखिया मथुरा मेहता, पूर्व मुखिया प्रेम प्रसाद महामंत्री अरविंद यादव,पूर्व मुखिया लीलो भोक्ता , अमित सिंह,मनोज पांडेय,चिंतन शर्मा,किशोरी यादव,विजय दांगी, एवं दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.