Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking Posts

श्रीरामचरित्र मानस सेवा संस्थान के प्रखंड अध्यक्ष बने रौशन, सोनी बनी महिला मोर्चा की अध्यक्षा

दारु(हज़ारीबाग)- श्रीराम चरित्र मानस सेवा संस्थान के दारु प्रखंड इकाई के प्रखंड अध्यक्ष और महिला मोर्चा की अध्यक्ष की घोषणा जिलाध्यक्ष की स्वीकृति के बाद कर दी गई है।प्रखंड के समाजसेवी व जनहित के कार्य मे बढ़ चड कर सहयोग करने वाले दारु बक्शीडीह निवासी रौशन सिन्हा को प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया है।महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष रामदेव खैरिका निवासी सोनी कुशवाहा को बनाया गया है। इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वेता सिंह ने दोनो नव मनोनीत अध्यक्ष को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि इन दोनो अध्यक्ष के नेतृत्व मे संस्थान द्वारा किये जा रहे है जनहित के कार्यो मे तेजी आएगी और समाजसेवा के माध्यम से जरुरस्तमंद लोगों तक मदद पहुंचेगी। इस मौक़े पर अध्यक्ष रौशन सिन्हा ने कहा कि सेवा संस्थान के द्वारा उनपर भरोसा कर उन्हे जो जिम्मेवारी सौपी गई है उसे पुरा करने का भरपुर प्रयास करेंगे। इस संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाजसेवा का जो बीड़ा उठाया है उसे प्रखंड के हर जरूरतमंद ब्यक्ति तक पहुँचाने का वह कोशिश करेंगे।
महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनी कुशवाहा ने संस्थान के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की सोच बहुत ही अच्छी है और वह प्रखंड मे उनकी दूत बनकर जनहित का कार्य करेंगी, जल्द ही महिला मोर्चा की कमिटी का बिस्तार किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.