चौपारण : प्रखंड अंतर्गत पंचायत रामपुर में विगत 12 सालो से रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सीजन 12 को सफल बनाने को लेकर कमिटी बनाई गई। वही आर सी पी एल कमिटी द्वारा बीते दिन रविवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मनोज प्रसाद ने किया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर विनय सिंह सचिव जितेंद्र सिंह प्रबंधक अशोक राणा मेजबान प्रबंधक शशिकांत शर्मा कोषाध्यक्ष पवन कुमार मीडिया प्रभारी राजवीर चौधरी चिकित्सा प्रमुख डॉ मनोज कु पाठक एवं उपाध्यक्ष बलभद्र राम को चुना गया। वही सक्रिय सदस्यों में विवेक कुमार धर्मवीर कुमार सोनू कुमार उदय राणा हृदय राणा विशाल कुमार दीपक कुमार दुलारचंद रंजन कुमार राजन कुमार करण सोनी क्रिश कुमार सचिन राणा सहित अन्य को चुना गया।
ज्ञात हो रामपुर में आर सी पी एल कमिटी द्वारा 12 सालो से लगातार दुर्गा पूजा के मौके पर रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। इस साल भी सीजन -12 आगाज 3 अक्टूबर से प्रारंभ होगा।