दोनों पक्ष शांति व्यवस्था बनाएँ रखने में अपना सहयोग दें , कानून है सबसे ऊपर - अंबा प्रसाद
बड़कागांव में लगातार घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण,प्रशासन दोषियों को चिह्नित कर ऐसी घटनाएं रोके - योगेंद्र साव
बड़कागांव के मध्य पंचायत में हुई सांप्रदायिक तनाव व घटना के बाद आपसी सद्भाव बिगड़ने के मामले पर विधायक अंबा प्रसाद व पूर्व मंत्री योगेंद्र साव दिन शुक्रवार को बड़कागांव मध्य पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वही दिन बृहस्पतिवार को भी देर शाम पूर्व मंत्री ने घटनास्थल पहुंचकर लोगों को शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु अपील किया था। दिन शुक्रवार को बड़कागांव मध्य में हुई बैठक के दौरान गणमान्य लोगों के साथ बैठक करके ग्रामीणों की मौजूदगी में घटना की कड़ी भर्त्सना की।
विधायक अंबा प्रसाद ने इस दौरान कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी चाहे वह कोई भी जाति चाहे कोई भी समुदाय का हो।बड़कागांव के लोगों के अमन चैन से खिलवाड़ करने वाले लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है ।प्रशासन इस पर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस तरह की घटना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। जो भी असामाजिक तत्वों द्वारा यह कुकृत अंजाम दिया गया है चाहे वो किसी भी समुदाय के हों उनको बख्शा नहीं जायेगा. पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार मामले की जाँच की जा रही है। मैं दोनों पक्षों से निवेदन करती हूँ कि शांति व्यवस्था बनाएँ रखने में अपना सहयोग दें, सबसे ऊपर कानून हैं। इस तरह की घटनाओं से सिर्फ़ आम जनता को तकलीफ़ होती है इसलिए निवेदन है कि आपस में एक साथ रहिए और बड़कागांव की छवि ख़राब करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दीजिए।
पूर्व मंत्री ने कहा कि उक्त घटना पुलिस प्रशासन की लापरवाही से हुई है। बड़कागांव में लगातार इस तरह की घटना हो रही है जिस पर ठोस कदम उठाना चाहिए। पुलिस प्रशासन की चुंक से इतनी बड़ी घटना घटित हुई, दोषी पदाधिकारी पर भी कार्रवाई सुनिश्चित हो। बड़कागांव के लोग अमन पसंद है, नफरत की आग में धकेलना नहीं दिया जाएगा।